Posts

Showing posts from May, 2026

एक छोटी सी कहानी 340

☝🏼एक छोटी सी कहानी रूपचंद: “गुरुजी, कम जानने वाले, ज़्यादा बोलते क्यों हैं?” गुरुजी ने आधा भरा घड़ा हिलाया, वह खूब छलका। पूरा भरा घड़ा शांत रहा। 🏺 👉अधजल गगरी छलकत जाय, अधूरा ज्ञान शोर करता है, पूर्ण ज्ञान विनम्र बनाता है। ✨📚 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 339

☝🏼एक छोटी सी कहानी अनुराधा: “आप इतना सोच-समझकर खर्च क्यों करते हैं?” अनिल: "जल्दी में बिना सोचे समझे खरीदा हुआ सामान की कीमत बाद में समझ आ जाती है।” 👉 कम खर्च करना कंजूसी नहीं, समझदारी है। 👉 जरूरत पर खर्च करें, दिखावे पर नहीं। 💰✨ 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 338

☝🏼 एक छोटी सी कहानी सौरभ: “मम्मी, हर मुश्किल में आप मुस्कुराती कैसे रहती हैं?” मंजू: “मैं हर हालात से पूछती हूँ—तू मुझे तोड़ने आया है या कुछ सिखाने? और हर बार कुछ सीखती हूँ. 😊✨ 👉 जो हर परिस्थिति में सीख खोज लेता है, वह हर परिस्थिति में सकारात्मक रह पाता है। 🌈💪 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 337

☝🏼 एक छोटी सी कहानी मीतू: “नानी, आप इतनी एक्टिव कैसे रहती हैं?” चंदा (नानी): “ मैं शरीर को जितना चलाती हूँ, शरीर मुझे उतना चलाता है।” 🚶‍♀️✨ 👉🏼 शरीर को आराम नहीं, नियमित गतिविधि चाहिए। जितना सक्रिय रहेंगे, उतना ऊर्जावान रहेंगे। 💪🌿 श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 336

☝🏼 एक छोटी सी कहानी भागवंती (नई बहू): “माँजी, रसोई आपकी है, मैं क्या करूँ?” दमयंती (सास): “बेटी, रसोई अब हमारी है… तुम सब्ज़ी बनाओ, मैं रोटियाँ सेंकती हूँ।” 👉🏼 जहाँ “मेरी” से “हमारी” हो जाए, वहाँ घर सचमुच घर बन जाता है। 🏡✨ श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 335

☝🏼 एक छोटी सी कहानी अदिति: "महँगाई बहुत बढ़ गई है…" अभिषेक (पति, मुस्कुराकर): "अच्छा है… अब पता चलेगा कि ज़रूरतें कितनी हैं और कोरी चाहत कितनी।" 👉 कठिन समय अक्सर हमें प्राथमिकता सिखाता है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 334

☝🏼 एक छोटी सी कहानी कमलेश (पड़ोसी): "आपके घर में बहुत हँसी रहती है।" सारिका: "हाँ, हमने संवाद को शिकायतों से ऊपर रखा है।" 👉 घर की खुशहाली दीवारों से नहीं, व्यवहार से बनती है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 333

☝🏼 एक छोटी सी कहानी भगतराम: "तू आगे कैसे निकल गया?" छगनलाल: "क्योंकि मैं तुझे पीछे खींचने में व्यस्त नहीं था।" 👉🏼 आगे वही बढ़ता है जो सिर्फ अपनी मंजिल पर ध्यान देता है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 332

☝🏼 एक छोटी सी कहानी अंकिता: "सफलता का श्रेय किसे मिलेगा?" सौम्या: "यह सोचते-सोचते, लोग काम शुरू ही नहीं करते।" 👉 जब लोग श्रेय नहीं, योगदान पर ध्यान देते हैं, तब टीम असाधारण परिणाम देती है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 331

☝🏼 एक छोटी सी कहानी बंटी: "तेरा बेटा बहुत स्मार्ट हो गया है…" निक्कू: "हाँ, बस स्क्रीन से नज़र हटे तो दुनिया भी देख ले।" 👉 स्क्रीन ज्ञान दे सकती है, लेकिन जीवन नहीं। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 330

☝🏼 एक छोटी सी कहानी वंदना: "हम इतने अलग होकर भी साथ कैसे हैं?" विशाल (पति): "क्योंकि हम एक-दूसरे को बदलते नहीं, समझते हैं।" 👉 सामंजस्य समानता से नहीं, स्वीकार से बनता है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 329

☝🏼 एक छोटी सी कहानी ललित: "दो मिनट की माला से क्या बदलता है?" प्रकाश: "दिन वही रहता है… मैं बदल जाता हूँ।" 👉 भक्ति से परिस्थितियाँ बदले न बदले, दृष्टि बदलती है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 328

☝🏼 एक छोटी सी कहानी योगेश: "शादी कैसी थी?" रितेश: "खाना शानदार… कर्ज़ उससे भी जानदार ।" 👉 दिखावे की चमक अक्सर भविष्य का बोझ बन जाती है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 327

☝🏼 एक छोटी सी कहानी घेवरसिंह: "तू रोज़ रोज़ व्यायाम कैसे कर लेता है?" जेवरसिंह: " क्योंकि इसके लिए मैं time नहीं निकालता… मैं इसे priority बनाता हूँ। " 👉 स्वास्थ्य समय मिलने से नहीं, समय देने से बनता है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 326

☝🏼 एक छोटी सी कहानी मोनिका: "सुबह उठते ही फोन क्यों नहीं देखते?" बंटी: " पहले भगवान का नाम लेता हूँ… फिर दुनिया को जय जिनेंद्र।" 👉 जिससे दिन की शुरुआत होती है, वही पूरे दिन की दिशा तय करता है। श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 325

☝🏼 एक छोटी सी कहानी विजय: "कोई मदद नहीं करता…" जय: "तूने आखिरी बार कब की थी?" 👉 जो देते हैं, वही पाते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी  

एक छोटी सी कहानी 324

☝🏼 एक छोटी सी कहानी प्रवीण: "मैं भी ये करना चाहता हूँ…" गौरव: "कब तक?" प्रवीण: "ये पता नहीं…" गौरव: "फिर ये संकल्प नहीं… सिर्फ सपना  है।" 👉समय तय न हो, तो लक्ष्य सिर्फ इच्छा बनकर रह जाता है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 323

☝🏼एक छोटी सी कहानी मयंक: "तू इतना शांत कैसे रहता है?" बजरंग: "क्योंकि मेरा मन मुझे नहीं… मैं उसे चलाता हूँ।" 👉जिसने मन को साध लिया, उसने जीवन को साध लिया। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 322

☝🏼एक छोटी सी कहानी पवन : "क्या ये सच में मुमकिन है?" विमल : "पहले खुद को मानना पड़ता है… दुनिया बाद में मानती है।" 👉विश्वास ही वो शुरुआत है, जहाँ से हकीकत बननी शुरू होती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 321

☝🏼एक छोटी सी कहानी मनीष: "मैं बहुत व्यस्त हूँ…" संदीप: "काम में या बहानों में?" 👉व्यस्तता नहीं, परिणाम असली पहचान है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 320

☝🏼एक छोटी सी कहानी ऋतेश: "देश बदलना चाहिए…" श्रद्धा: "हम्म्म, कूड़ा कहाँ फेंका?" 👉देश सुधारने की शुरुआत अपने व्यवहार से होती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी