Posts

Showing posts with the label story

एक छोटी सी कहानी 18

☝🏼 एक छोटी सी कहानी बोर्ड मीटिंग में सबने कहा – “हाँ।” नीता बोली – “मैं इसके पक्ष में नहीं हूँ।” “ टीम लीडर होकर विरोध ?” नीता बोली – “ नेतृत्व का मतलब सिर्फ समर्थन नहीं, सही के लिए खड़ा होना भी है ।” 👉 'ना' कहना, विरोध नहीं, विवेक होता है और नेतृत्व वहीं से जन्म लेता है 🗂️❌👔 श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 06

☝🏼एक छोटी सी कहानी नया CEO आया, पहला दिन, office में सफाई नहीं हुई थी, झाड़ू उठाया, लगा दिया।  कर्मचारी चौंके…  अगले दिन से उसके आने से पहले office साफ़ मिलता। 👉 नेतृत्व का पहला गुण होता है – उदाहरण बनना। 🧹👨‍💼✨ श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 04

☝🏼एक छोटी सी कहानी फुटबॉल का एक अहम मैच चल रहा था, वो बेंच पर था, आख़िरी मिनट में भेजा गया… उसने गोल कर दिया। टीम को जीता दिया। 👉 तैयारी हमेशा रखो, मौका कभी भी आ सकता है। ⚽⏱️🥅 श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 03

☝🏼एक छोटी सी कहानी कील बोली – “तू मुझे क्यों मारता है?” हथौड़ी बोली – “ताकि तू दीवार में टिके और दूसरों को सहारा दे सके।” 👉 कभी-कभी चोट हमें मजबूत बनाने के लिए होती है, खत्म करने के लिए नहीं। 📌🔨💪🏼 श्रैयाँस कोठारी

एक छोटी सी कहानी 01

☝🏼एक छोटी सी कहानी एक राजा युद्ध पर निकला। घोड़े की नाल से एक कील निकल गई। उसने सोचा, "छोटी बात है।" युद्ध के मैदान में उसका घोड़ा फिसल गया, वह गिरा, पकड़ा गया और युद्ध हार गया। केवल एक कील की अनदेखी पूरे साम्राज्य की हार बन गई। 👉बात छोटी हो सकती है, पर परिणाम बड़ा होता है श्रैयाँस कोठारी