Posts

Showing posts with the label atma hatya

विश्वास -किस पर करें???

Image
  वर्तमान जीवन का सबसे बड़ी जो समस्या है वह है विश्वास की। हम किस पर विश्वास करें। विश्वास की हालत यह है कि पिछले दिनों जब मैं देखता हूं आत्महत्याए बढ़ रही हैं। इसका कारण है कि उन्हें अपने स्वयं पर विश्वास नहीं है , जब आदमी का स्वयं से विश्वास उठ जाता है तो वह फिर आत्महत्या जैसा कदम उठाता है। आज विश्वास की स्थिति यह है कि व्यक्ति किस पर विश्वास करें । रिश्तेदारों पर , धर्म गुरुओं पर , राजनेताओं पर , सरकारी अधिकारियों पर , पत्रकारिता पर या फिर न्यायपालिका किस पर करे। प्रतिदिन हम अखबारों में समाचार पढ़ते हैं कि बेटा-बेटी अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ क्या हालत करता है या बहु अपने सास-ससुर की क्या हालत करती हैं ? फिर उन्हें वृद्धाश्रम की ओर देखना पड़ता है। तो क्या यह हमारे संस्कार हैं ? हमारी संस्कृति ने हमें यह सिखाया है ? जहां पिछले दिनों पारिवारिक दुष्कर्म की बातें भी कई बार आई। यह भी हमारे समाज पर धब्बा है , दाग है। जहां हमारे विश्वास के रिश्ते हैं उन पर बहुत बड़ी चोट है। अभी पिछले दिनों न्यायाधिपति जसराज जी चोपड़ा बता रहे थे एक बेटे ने मां को विदेश अपने साथ ले जाने की बात कही। व...

व्यथा नहीं व्यवस्था करें

Image
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली और इन दिनों पिछले कुछ समय से कई लोगों ने यह कदम उठाया जैसे कि केफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ , थानेदार भागीरथ विश्नोई एवं अन्य कई सैना में सेवारत अधिकारियों व पुलिस विभाग के अधिकारीयों , प्रासाशनिक व राजस्व सेवा के अधिकारियों , विद्यार्थीयों ,  किसानों आदि ने कई लोगों ने यह कदम उठाया। क्यों उठाया ? यह विचारणीय प्रश्न है। आत्महत्या आदमी तब करता है , जब उसे अपने सारे दरवाजे बंद नजर आते हैं। उसे लगता है अब कोई उम्मीद बाकी नहीं रही जीने से मरना बेहतर के है। अंत में फिर उसको यही कदम उठाना सबसे सरल और सही लगता है। इतना अवसाद में - तनाव के साथ डर , भय , आशंका में घिर जाता है कि उसे बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आता। यह चक्रव्यूह है , इस चक्रव्यूह में से निकलना हर एक के बस का   नहीं है। अभिमन्यु भी चक्रव्यूह में घुसना जानता था पर बाहर निकलना नहीं। मैं यह सोचता हूं इन सब के पास समस्याएं एक जैसी भी नहीं हैं ; सब की समस्याएं अलग-अलग होती हैं। लेकिन जब कोई पद पर रहते हुए या कोई सेलिब्रिटी या कोई बड़ा धनिक आत्महत्या जैसे क...