☝🏼एक छोटी सी कहानी धर्मेंद्र- “जब मैं हारा, तो तुमने ढांढस का एक शब्द भी नहीं बोला?” हेमा- “मुझे बोलना नहीं था, बस सीढ़ी को मजबूती से थामे रखना था।” 👉 खोखले शब्दों से कई गुना बेहतर है संकट में शांत उपस्थिति। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी पापा - "365 हो गयी... तु खुद लिख रहा है या AI से ...?" मैं - “ हथौड़ा कभी घर नहीं बनाता... विचार मेरे हैं , AI कभी कभी शब्दों को तराश सकती है, पर 365 दिन तक रोज़ एक ईंट रखना मेरा काम, बाकि मोटिवेशन दादोसा का व आपका और स्नेह सभी पाठकों का।” 👉असाधारण परिणाम अक्सर साधारण निरंतरता से जन्म लेते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी नीतू - “अब हमारे बीच झगड़े काम हो गए हैं?” विनय - “क्योंकि अब मैं तुम्हारे चेहरे को देखता हूँ, नोटिफिकेशन को नहीं।” 👉वक्त और ध्यान ही किसी रिश्ते की सबसे बड़ी खुराक है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼एक छोटी सी कहानी भरत: "मैं थक कर हर बार आखिरी कदम पर रुक जाता हूँ..." चन्दन: "पत्थर आखिरी चोट से ही टूटता है।" 👉ज्यादातर लोग अपनी जीत के ठीक एक कदम पहले मैदान छोड़ देते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी Jelly - “मुझे जल्दी रिजल्ट चाहिए…” दादा - “भुट्टा भी धीमी आँच पर अच्छा पकता है, तेज पर तो काला होता है, कच्चा भी रह जाता है। ” 👉अच्छी चीजें समय लेती हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी रमेश: “सब लोग उसकी हाँ में हाँ क्यों मिला रहे थे?” पंकज: “क्योंकि सच बोलने की कीमत लगती है।” 👉🏼 भीड़ अक्सर सुविधा के साथ खड़ी होती है। 👉🏼 जो कीमत नहीं चुका सकते, वो अक्सर समझौते को 'हाँ' कह देते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी स्वस्ति: “सच बोल दिया?” निवृत्ति: “हाँ… अब रोज रोज डरना नहीं पड़ेगा।” 👉🏼 एक बार की हिम्मत, रोज का डर मिटा देती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼एक छोटी सी कहानी सुनील: “काम शुरू करने की प्रेरणा नहीं मिल रही…” गुरुजी: “सूरज प्रतिदिन किसी की तालियों या प्रशंसा या मोटिवेशन से नहीं निकलता।” 👉🏼 अनुशासन, मोटिवेशन से ज्यादा जरूरी है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी पिंकी: “सबको वही बात सच क्यों लगी?” रेखा: “क्योंकि लोगों को सच नहीं… मसाला पसंद आया।” 👉🏼 भीड़ अक्सर वही मानती है, जो सुनने में मजेदार लगे; सही हो यह जरूरी नहीं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी शांतिलाल: “सब लोग उसे भूल कैसे गए?” विकास: “वह लोगों से काम निकालता रहा… रिश्ते नहीं बनाता था।” 👉🏼 उपयोग खत्म होते ही स्वार्थी रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼एक छोटी सी कहानी सुयश: “दादाजी… बारिश पहले इतनी अच्छी क्यों लगती थी?” ☔ अमित (दादाजी): “क्योंकि तब बारिश ज़मीन पर, मिटटी पर गिरती थी बेटा… आज तो सिर्फ सीमेंट पर गिरती है…” 🏙️ 👉🏼 प्रकृति खत्म होती है, तो मौसम भी सिर्फ खबर बनकर रह जाते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼एक छोटी सी कहानी गौतम, “मेरे पास बहुत प्लान हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही…” शरद, “भाई, सिर्फ नक्शा होने से घर नहीं बनता, ईंट भी उठानी पड़ती है। ” 👉🏼 योजना को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत जरूरी है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी दुर्गेश,“मैं अकेला क्या कर पाऊँगा?” समता (माँ), “एक छोटा दीपक भी पूरे कमरे का अंधेरा मिटा देता है।” 👉🏼 छोटी कोशिश भी बड़ा असर ला सकती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी कमला (माँ) “इतना शांत कैसे रहता है?” गौतम (पुत्र) “मैं हर बात का जवाब तुरंत देना छोड़ चुका हूँ।” 👉 कई समस्याएँ समय से शांत होती हैं, शब्दों से नहीं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी नेहा: “तुम्हारा idea इतना अलग कैसे निकला?” तरीन: “मैंने सिर्फ लोगों की नकल करना बंद कर दिया…” 👉🏼 पहचान अक्सर भीड़ से थोड़ा अलग सोचने पर बनती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी