☝🏼एक छोटी सी कहानी सुमित: "अब तो मुझे सब अनुभव हो गया…" सुशील (मुस्कुराकर): "समुद्र देखा है?" सुमित: "हाँ…" सुशील: " तो क्या उसकी हर लहर गिन ली ?" 👉 अनुभव सीमित नहीं होता… और कभी पूर्ण भी नहीं होता। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼एक छोटी सी कहानी सचिन: "तू भी तो गलत हो सकता है..." अर्जुन : "कैसे मान लूँ?" सचिन: "यही तो असली ताकत है।" 👉 गलती स्वीकार करना ही परिपक्वता की निशानी है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी वीर: "मुझसे नहीं होगा…" गौतम: "किया कब?" वीर: "कभी नहीं…" गौतम: "तो फिर कैसे पता… कि कर नहीं सकते?" 👉 कोशिश ही वो आईना है, जिसमें आपकी असली क्षमता दिखती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी शेखर: "रुक गया तो पीछे रह जाऊँगा…" जसराज (पिता): "नहीं, कभी कभी सही समय का आराम , आगे बढ़ने की ताकत देता है।" 👉 आराम हार नहीं… अगली जीत की तैयारी है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी प्रमोद (बेटा): "पापा, मेरी लाइफ क्यों नहीं बदल रही?" पवन (पिता): "आज क्या नया किया?" प्रमोद: "कुछ नहीं… सब पहले जैसा ही।" पवन (मुस्कुराकर): " तो बदलाव कैसे आएगा… ?" 👉 छोटा सा daily change… ही बड़े बदलाव की शुरुआत होता है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी राजू (पार्टनर): "हम घाटे में क्यों हैं?" समीर: "हम बेच तो रहे हैं… पर ग्राहक को सुन नहीं रहे हैं ।” 👉 Selling नहीं, Understanding growth देती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी विनोद (विद्यार्थी): "मुझे सब आता है…" दशरथ (गुरु): " फिर यहाँ क्यों आए हो ?" 👉 भरे हुए घड़े में और पानी नहीं आ सकता। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी जेम्स (एक अमरीकी सैनिक): "हम क्यों लड़ रहे हैं?" पीटर (दूसरा): " क्योंकि ऊपर वाले बात नहीं कर पाए… " 👉 जब संवाद रुक जाता है, तब संघर्ष शुरू हो जाता है—और कीमत हमेशा आम लोग चुकाते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी मैं: लो पापा इस पड़ाव भी पहुंच गए... मर्यादा कुमार: मैंने कहा था, consistency is the key... (निरंतरता ही कुंजी है...) 👉🏼 प्रतिभा शुरुआत दे सकती है, निरंतरता मंजिल तक पहुंचाती है... श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी बबली: “इसमें सब खुश दिखते हैं…” बंटी: “क्योंकि दुख कोई पोस्ट नहीं करता… ” 👉🏼 जो दिखता है, वो पूरी सच्चाई नहीं होता। 🎭 श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी अर्हम: “दुनिया में हर जगह लड़ाई क्यों?” सुरेश (नाना): “क्योंकि लोग जीतना चाहते हैं… ” अर्हम: “ और समझना... ?” 👉🏼 जीत से ज्यादा जरूरी समझ है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी सरिता (माँ): “इतना गुस्सा क्यों?” यज्ञ (बेटा): “सब गलत हो रहा है…” सरिता: “ गुस्सा सब सही कर देगा???… ” 👉🏼 शांत दिमाग ही सही फैसला लेता है। 🧘 श्रैयाँस कोठारी
☝🏼एक छोटी सी कहानी अमित (पिता): “इतना फोन क्यों?” 📱 ऋषि: “ दुनिया से जुड़े रहने के लिए… ” अमित: “और घर वालों से…?” 👉🏼 दूर वालों से पहले पास वालों को समय दो। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी सोनम: “इतनी भागदौड़ क्यों?” हितेश: “सब पाने के लिए…” सोनम: “जो है, उसे जीने का समय?” 👉🏼 पाने की दौड़ में, जीना मत खो देना। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी प्रेक्षित: “ओहो, लाइट चली गई!” रौनित: “अच्छा है… आज मोबाइल ऑफ, बातें ऑन करते हैं।” 😊 👉🏼 कभी स्क्रीन बंद कर के भी रिश्ते शुरू कर सकते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी रौनक (📱scroll करते हुए): “सबकी जिंदगी perfect लग रही है…” हरीश: “चल, अपनी reel नहीं, real वाली जिंदगी perfect बनाते हैं। ” 👉🏼 दिखावा दिखता है, सच्चाई खुश करती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी