☝🏼 एक छोटी सी कहानी हियान: “दुनिया जल रही है, दुनिया में चारों तरफ युद्ध ही युद्ध…” ज्ञानम: “चल, हम कम से कम अपने आसपास शांति शुरू करते हैं ।” 👉🏼 शांति हमेशा किसी एक के फैसले से शुरू होती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी सुरेश: “आज मार्केट फिर गिर गया…” 📉 पूजन: “तो क्या हुआ? एक सफल व्यक्ति भी तो हर बार गिरकर ही उठता है…” 🙂 👉🏼 गिरना खबर बनती है, उठना पहचान बनाता है। 💯 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी पवन: “दिनभर भाग रहा हूँ, फिर भी सब बिखरा है…” पंकज: “कभी रुका भी है समझने के लिए, कि क्या हो रहा है ?” 👉🏼 बिना रुके दौड़ना, व्यस्तता नहीं… अस्त-व्यस्तता है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी मंगल : “यार, हमारा बॉस कितना सुलझा हुआ है… पूरा ऑफिस व्यवस्थित...!” आशीष : “सही है भाई, शर्ट का ऊपर वाला बटन अगर सही, तो सारे बटन अपने आप सही ही लगते हैं... ।” 👉🏼 लीडर सही हो… तो पूरी टीम अपने आप लाइन में आ जाती है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी मोनिका: "मुझसे बात मत करना!" बंटी (पति): "बात छोड़ सकता हूँ… पर तुम्हें नहीं। " मोनिका (मुस्कुराकर): "पागल हो तुम!" ❤️ 👉🏼 सच्चे रिश्ते वो होते हैं, जहाँ नोक झोंक खत्म नहीं होते… पर साथ हमेशा बना रहता है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी पृथ्वीराज: "सब छोड़ गए…" ओमप्रकाश (कंधे पर हाथ रखा): "मैं नहीं जाऊंगा," 👉🏼 सच्चे दोस्त मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी जॉन्टी: "कब मिलेगा रिजल्ट?" जैली: "जब सही समय आएगा… धीरज रख।" 👉🏼 फल सही समय पर ही मिलता है, उसके लिए धैर्य तो रखना ही होता है 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी अरिहंत: "तुमने पैसे वापस क्यों किए?" नीरज: "मां ने सिखाया है, जो हमारा नहीं वो रखना गलत है।" उसकी आंखों में सच्चाई चमक रही थी। 👉🏼 अच्छी परवरिश इंसान की सबसे बड़ी पूंजी होती है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी संजीव: "सब खत्म हो गया..." मां मुस्कुराईं, " सूरज डूबता है तो अगली सुबह और चमककर आता है। " 👉🏼 अंधेरा हमेशा रोशनी को जन्म देता है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी गीता: “हमारे पास इतना कम है…” मोहित (पति): “ पर हम साथ हैं ।” गीता के चेहरे पर संतोष वाली मुस्कान थी... 👉 खुशियाँ चीज़ों में नहीं, साथ में होती हैं। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी सुमित: “मैं दुनिया बदलूँगा।” विपुल: “पहले अपना व्यवहार बदल।” कुछ दिन बाद… लोगों का उसके प्रति सम्मान बढ़ गया... 👉 खुद को बदलो, दुनिया अपने आप बदलने लगेगी। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼एक छोटी सी कहानी नरेश: “तू ही हमेशा झुकता क्यों है?” सुरेश (भाई) हंसा: “क्योंकि मुझे रिश्ता जीतना है, बहस नहीं। ” कमरे में सन्नाटा… और रिश्ते में शांति आ गई। 👉 जो झुक सकता है, वही रिश्तों को बचा सकता है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी ललित: “हर दिन इतना पॉज़िटिव कैसे रहती हो?” सीमा: “मैं बस हर सुबह खुद से कहती हूँ — आज अच्छा होगा।” ललित: “और सच में होता है?” सीमा: “ज्यादातर… हाँ।” 👉🏼जैसा सोचते हो, वैसा बनने लगता है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी सास : “तुमने मुझसे पूछा ही नहीं…” बहू: “ डरती थी कि आप मना कर देंगी…” सास की आँखें भर आईं — “मैं माँ हूँ… दुश्मन नहीं ।” 👉 डर ने दूरी बनाई… प्यार तो पहले से था। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी सुहानी: “तुम अचानक सफल कैसे हो गए?” संभव: “अचानक नहीं… 10 साल रोज़ थोड़ा-थोड़ा। ” 👉🏼 सफलता अचानक नहीं आती — रोज़ की छोटी मेहनत से बनती है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी अर्पित: “मुझे बहुत समस्याएँ हैं।” तरीन: “तो तुम जिंदा हो… मुर्दों के पास कोई समस्या नहीं होती। ” 👉🏼 समस्याएँ जीवन का प्रमाण हैं। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी ऋतु: “बस छोटा सा झूठ था।” गिरवर: “झूठ छोटा नहीं होता… वो विश्वास छोटा कर देता है।” 👉🏼 विश्वास टूटने में एक झूठ ही काफी है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी राघव (पिता): “फोन छोड़ो, परिवार से बात करो। ” माधव (पुत्र): “ पहले आप छोड़िए… ” कमरे में अचानक सन्नाटा हो गया। 👉🏼 उपदेश से ज्यादा असर उदाहरण का होता है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी जीतू : “मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आता है।” मीतू : “गुस्सा जल्दी नहीं आता… हम उसे जल्दी आने देते हैं।” 👉🏼 भावनाएँ हमारे बस में नहीं, पर प्रतिक्रिया हमारे बस में होती है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी विनोद (आए दिन): “समाज खराब हो गया है।” एक दिन दादा जी: “समाज कोई और नहीं… तुम और मैं ही हैं। ” 👉🏼 बदलाव की शुरुआत हमसे होती है। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी प्रीतम (पिता): “बेटा, झूठ मत बोलना।” कुछ देर बाद... फोन आया… प्रीतम: “ बोल दो पापा घर पर नहीं हैं।” बेटा चुप रहा। 👉🏼 बच्चे हमारी बातें नहीं, हमारा व्यवहार सीखते हैं। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी अभीर : “मुझे डर लग रहा है।” आरोही : “10वीं में टॉप किसने किया था?” "मैंने", बोल अभीर मुस्कुराया। 👉 पुरानी जीत, आज का आत्मविश्वास बनाती हैं। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी सिद्धि: “लोग मुझे disturb कर देते हैं।” रजनीश: “दरवाज़ा किसने खोला?” 👉 बिना अनुमति कोई आपके मन में प्रवेश नहीं कर सकता। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी सास केवल अपने कपड़े प्रेस कर रही थीं। बहू बोली: “माँजी, मेरे भी रह गए थे…” सास मुस्कुराईं — “तुम किचन संभालो, बाकी मैं संभाल लूँगी।” 👉 जब जिम्मेदारी बंटी नहीं, समझी गई — रिश्ता हल्का हो गया। श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी बहू: “आप दीदी को ज्यादा मानती हैं…” सास चुप रहीं… फिर बोलीं: “वो मेरी बेटी है… तुम मेरा घर हो।” बहू की आँखों में शिकायत नहीं… अपनापन उतर आया। ❤️ 👉🏼 बेटी दिल में बसती है, बहू से घर बसता है — दोनों की जगह अलग, पर महत्व बराबर। 🌸 श्रैयाँस कोठारी
☝🏼एक छोटी सी कहानी “बस स्टाइल के लिए पीता हूँ,” प्रजेश ने सिगरेट जलाई। शोभित : “ स्टाइल कितने साल कम करती है?” वह कुछ सेकंड उसे देखता रहा… और सिगरेट नीचे कुचल दी। 👉 कूल दिखने से पहले, ज़िंदा रहना ज़रूरी है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी
☝🏼 एक छोटी सी कहानी प्रवीण : “रुको… पहले फोटो ले लो,” राहुल : “दान कर रहे हो या पोस्ट?” प्रवीण (मुस्कुराया): “ लाइक्स भी तो मिलने चाहिए।” मंदिर में भगवान चुप थे… पर मोबाइल बहुत खुश था। 👉 विडंबना है, अब पुण्य से ज़्यादा पब्लिसिटी ज़रूरी है। 🙏🏼श्रैयाँस कोठारी